शिक्षक रत्न रणवीर सिंह पारेख को श्रद्धा पूर्वक किया याद।
सादड़ी,पाली।
स्थानीय पीएमश्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजय सिंह माली के सानिध्य में शिक्षक रत्न रणवीर सिंह पारेख को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजय सिंह माली ने रणवीर सिंह पारेख के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक रत्न रणवीर सिंह पारेख ने अपनी उल्लेखनीय सेवाओं से शिक्षा विभाग को गौरवान्वित किया।उनकी कार्यशैली ने उन्हें विद्यार्थियों व अभिभावकों में लोकप्रिय बनाया। इस अवसर पर प्रकाश कुमार शिशोदिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
रणवीर सिंह पारेख की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय स्टाफ के सदस्यों व विद्यार्थियों ने एक एक कर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी ने भी विचार व्यक्त किए।।इस अवसर पर उप प्राचार्य कन्हैयालाल, मनीषा ओझा कविता कंवर प्रकाश कुमार शिशोदिया, सरस्वती पालीवाल वीरमराम चौधरी रमेश कुमार वछेटा मनीषा सोलंकी सुशीला सोनी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि रणवीर सिंह पारेख ने पचास साठ के दशक में सादड़ी में विज्ञान शिक्षक के रुप में सेवाएं दी। उन्होंने अपने शैक्षणिक नवाचारों के बल पर विज्ञान विषय को आनंददायी बनाया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





