विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में संभागी सीख रहे स्वस्थ रहने के गुर।
देसूरी,पाली।
निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारंगवास में चल रहे चार दिवसीय विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम प्रशिक्षण के दूसरे दिन संभागी शिक्षकों ने स्वस्थ रहने के गुर सीखे।
प्रशिक्षण प्रभारी अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने बताया कि दक्ष प्रशिक्षक लीलाधर पालीवाल, निर्मल मकवाना तथा तरुण गर्ग के निर्देशन में प्रशिक्षण के दूसरे दिन संभागियो ने मूल्य और जिम्मेदार नागरिकता,जेंडर समानता तथा पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता माड्यूल पर कार्य किया तथा अपने विचारों का आदान-प्रदान किया तथा चार्ट निर्माण सहित कई गतिविधियों में भाग लिया।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने कहा कि पोषण और स्वच्छता स्वास्थ्य के मूल आधार है।स्वच्छता हमारा स्वभाव व संस्कार बनना चाहिए। मोटे अनाज अर्थात श्री अन्न हमारे भोजन का हिस्सा बने।उन्होंने संभागी शिक्षकों को स्वस्थ रहने के गुर बताते हुए उनसे आह्वान किया कि वे अपने विद्यालय में इस प्रशिक्षण को कार्यरूप में परिणित करते हुए स्वस्थ विद्यार्थी स्वस्थ विद्यालय के स्वप्न को साकार करें।आज के प्रशिक्षण में जयसिंह राजपुरोहित,रमेश कुमार सोलंकी,जीवनदास वैष्णव,रुमालीबाई मीणा, रेखा,नीलम देवल समेत कई संभागियो ने रचनात्मक सुझाव दिए।इस प्रशिक्षण में संभागियो द्वारा तैयार संदर्भ सामग्री का प्रदर्शन भी किया गया। माली ने बताया कि अब तक 11में से 6माडयूल पढ़ाए जा चुके हैं। प्रशिक्षण का समापन 18दिसंबर को होगा।मदनलाल माली ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं संभाली।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत के अंतर्गत फ्लैगशिप कार्यक्रम है जो इस वर्ष से राजस्थान के सभी राजकीय उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित होना है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





