पूर्व मंत्रियों ने जरूरतमंद परिवारों को सौंपे सहायता चेक।

SHARE:

पूर्व मंत्रियों ने जरूरतमंद परिवारों को सौंपे सहायता चेक
अखिलेश यादव ने भेजी एक-एक लाख की आर्थिक मदद

अयोध्या।

पूर्व मंत्री पवन पांडे के प्रयासों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व. रामप्यारे यादव पहलवान, स्व. पंचलाल पाल तथा कैंसर पीड़ित हरि नारायण अवस्थी उर्फ राजू अवस्थी के परिवारों को सहायता हेतु एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भेजी। यह चेक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन और पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने परिजनों को सौंपे।
पूर्व मंत्रियों ने कहा कि स्व. रामप्यारे यादव पहलवान और स्व. पंचलाल पाल के निधन से समाजवादी परिवार दुखी है, इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता भेजी। वहीं कैंसर पीड़ित राजू अवस्थी के इलाज में मदद के लिए भी एक लाख रुपये का चेक भेजा गया।पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि सरकार न होते हुए भी समाजवादी पार्टी हर वर्ग की मदद कर रही है, जबकि मौजूदा सरकार जनता को लाभ पहुंचाने में असफल है। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव शोषित और पीड़ितों के साथ खड़ी है, और 2027 में जनता मौजूदा सरकार से हिसाब लेगी।
इस अवसर पर तेज नारायण पांडेय, आनंद सेन यादव, हामिद जाफर मीसम, राम अचल यादव, श्रीचंद यादव, ननकन यादव, अनिल यादव, महेंद्र शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment