लाल मुंह के बंदर ने वनवासी बच्ची पर हमला कर किया घायल।

SHARE:

सादडी आदिवासी क्षेत्र की बच्ची पूजा गरासिया पर बंदरों ने हमला कर उसके हाथ पर दो जगह काट लिया।

सादड़ी,पाली।

रणकपुर रोड क्षेत्र में लाल मुंह वाले बंदर का आतंक*

*रणकपुर रोड पर शिविका होटल, रूपम होटल, रमेश भाई माली का केबिन, पधारोसा होटल, पानी फिल्टर, किंग अबोड होटल और न्यू नागमणि होटल के आस-पास लगभग 2 किलोमीटर की दूरी में एक लाल मुंह का नर बंदर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।*

*पेंटर जगदिश माली ने बताया कि यह बंदर पैदल चलने वाले राहगीरों और टू-व्हीलर सवारों पर अचानक हमला (अटैक) करता है। बताया गया है कि यह बंदर विषेश कर होटल रुपम व होटल किंग्स ऐबोर्ट के बिच अकेला रहता है और अक्सर रात के समय चलती बाइकों पर झपट्टा मारता है।

*यह क्षेत्र विदेशी पर्यटकों के भी आने-जाने का मार्ग है, जिससे किसी गंभीर दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।*
*प्रशासन से निवेदन है कि इस बंदर को पकड़कर किसी सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि आमजन और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment