पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर पीड़ित परिवार बैठा धरने पर।
अयोध्या। थाना कैंट की पुलिस की कर प्रणाली को लेकर एक पीड़ित परिवार सदर तहसील के तिकोनिया पार्क पर धरने पर बैठ गया है । दूसरे दिन भी धरना जारी है।उसका कहना है कि जब तक पुलिस विपक्षियों के ऊपर कारवाई नहीं करती तब तक धरना अनवत चालू रहेगा।
घटना ग्राम बनबीरपुर कोतवाली कैंट में गुरुवार-शुक्रवार की रात समय लगभग 1-25 बजे को राज कुमार सिंह पुत्र विशाल सिंह कि विपक्षी आकाश सिंह पुत्र वासुदेव सिंह, कोमल सिंह व अनंतपाल सिंह पुत्रगण हरिहर सिंह, ओम सिंह पुत्र कोमल सिंह, उत्तम सिंह पुत्र रतनपाल सिंह जो कि गाँव के ही है अपने दो नकाबपोश अज्ञात व्यक्तियों के साथ गोल बंद व एकराय होकर हाथ में सब्बल, फावड़ा लेकर आए तथा पीडित कि चहरदिवारी तोडने लगे, अवाज सुनकर उसका सगा भाई राम कुमार सिंह जग गए व विपक्षीयों को अपनी चहरदिवारी तोडने से मना किया जिस पर विपक्षीयों ने पीडित व उसके भाई के ऊपर जान से मारने
कि नियत से सब्बल व फावड़े से जान लेवा प्रहार किया जिससे पीड़ित व उसके भाई को गंभीर चोटे आई। हल्ला गोहार पर जब आस-पास के लोग जगे तो विपक्षीगण गाली-गलौज व जान से मारने कि धमकी देते हुए भाग गए, भागते समय विपक्षीयों का फावड़ा मौके पर ही छुट गया। सूचना पर पहुंची डॉयल 112 कि पुलिस ने मौके से फावड़ा बरामद कर अपने साथ ले गई। उक्त सम्पूर्ण घटना घर पर लगे सी.सी.टी.वी.
कैमरे मे रिकॉर्ड हो गयी।
इसके बावजूद भी पुलिस ने पीड़ित की तरफ से कार्रवाई न करते हुए आरोपियों को बढ़ाने की नीयत से कार्यवाही करने में आमादा है इसकी भनक पर पीड़ितों ने सदर तहसील की तिकोनिया पार्क पर विपक्षियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं उनका कहना है कि जब तक विपक्षियों पर कार्यवाही नहीं की जाती तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





