राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर दिया ज्ञापन।
चित्तौड़गढ़ – चिकारड़ा,नरेन्द्र सेठिया
चिकारड़ा में पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत कर , बाईपास सड़क मार्ग 2 किमी पर निकालने का दिया ज्ञापन ।
चिकारड़ा आज पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का चिकारड़ा गांव में ग्रामीणों द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री कटारिया पूर्व में इस क्षेत्र के स्थानीय विधायक भी रह चुके हैं, इसलिए ग्रामीणों में उनके प्रति विशेष लगाव देखने को मिलता हे ।स्वागत के दौरान ग्रामीणों ने राज्यपाल महोदय को एक ज्ञापन सौंपकर गांव के प्रस्तावित बाईपास को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की। ग्रामीणों ने बताया कि पहले चिकारड़ा के लिए मात्र 2 से 2.5 किलोमीटर लंबा बाईपास प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5 किलोमीटर का बना दिया गया है। इससे गांव दो हिस्सों में बंट जाएगा, किसानों की अधिक जमीन जाएगी, गौशाला मुख्य मार्ग से कट जाएगी तथा गांव का ऐतिहासिक स्वरूप और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।ग्रामीणों ने विनम्र निवेदन किया कि पहले से स्वीकृत छोटा बाईपास ही बनाया जाए, जिससे सरकार का खर्च भी कम होगा, पर्यावरण पर कम असर पड़ेगा और गांव की सड़क किनारे बसी बस्तियां की रौनक,दुकानें की सजावट तथा व्यापार सुचारु रूप से चलते रहेंगे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ग्रामीणों को पूरा आश्वासन दिया कि “आपका गांव कभी अलग-थलग नहीं पड़ेगा। छोटे बाईपास के लिए मैं स्वयं प्रयास करूंगा। राज्य सरकार हमेशा आपके साथ है।”ग्रामीणों ने राज्यपाल के स्नेहपूर्ण रुख और त्वरित आश्वासन पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





