सुरक्षित यात्रा की ओर एक कदम . सुरक्षित राजमार्ग, सुरक्षित यात्रा और सुरक्षित जीवन।

SHARE:

सुरक्षित यात्रा की ओर एक कदम . सुरक्षित राजमार्ग, सुरक्षित यात्रा और सुरक्षित जीवन।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

UEPL सिक्स लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेन ड्राइव सिस्टम : सुरक्षित यात्रा की ओर एक कदम . सुरक्षित राजमार्ग, सुरक्षित यात्रा और सुरक्षित जीवन।
*
जागरूकता अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण उदयपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री अनिल चौधरी जी के निर्देश के अनुसार एस पी वी प्रमुख श्री सूर्य प्रताप सिंह एवं श्री इंतज़ार हुसैन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते यातायात और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़–उदयपुर छः लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेन ड्राइव सिस्टम को सख़्ती से लागू किया जा रहा है। इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि प्रत्येक वाहन चालक निर्धारित लेन में ही वाहन चलाए, जिससे यातायात सुचारु रहे और दुर्घटनाओं की संभावना न्यूनतम हो।
नारणपुरा टोल प्लाज़ा सहित भदेसर, बडसोडा और मंगलवाड़ थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम व तथा ट्रैफिक पुलिस के साथ लगातार हाईवे की टीम लगातार जागरूक अभियान चला रहे हैं ,तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार भारी मात्रा में लगातार चालान कर रहे हैं। इसके साथ साथ नारायणपुरा टोल पर टोल कर्मियों द्वारा लगातार सभी तरह की गाड़ियों पर लेन ड्राइव सिस्टम के स्टीकर चिपकाये जा रहें है ताकि ड्राइवर की हमेशा बनी रहेगी तो ड्राइवर निमय की पालना सुनिश्चित कर पायेंगे तथा होने वाले चालान से भी बचा जा सकेगा।
साथ ही, हाईवे टीम ने ट्रांसपोर्ट विकास समिति चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष श्री भरोलाल शर्मा, समिति के सचिव एवं अन्य सदस्य से संपर्क किया , जिसमे तत्काल प्रभाव से समिति अध्यक्ष मोहदय ने अपने ट्रांसपोर्ट व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से सभी ट्रांसपोर्टर व चालकों तक यह सूचना पहुँचाई, ताकि नियमों की जानकारी हर ड्राइवर तक पहुँचे और वे सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर सकें।
लेन ड्राइव सिस्टम का पालन केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। जब प्रत्येक वाहन चालक अनुशासनपूर्वक अपनी लेन में चलता है, तो सड़क पर व्यवस्था बनी रहती है और दुर्घटनाओं की संभावना स्वतः कम हो जाती है.

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment