विद्युत लाइन दुरस्त कर रहे कार्मिक की करंट लगने से हुई मौत।

SHARE:

विद्युत लाइन दुरस्त कर रहे कार्मिक की करंट लगने से हुई मौत।

नरेंद्र सेठिया,चितौड़गढ़

बड़ीसादडी विद्युत विभाग के प्रबंधन कंपनी में कार्यरत कार्मिक श्यामलाल सालवी 49 वर्ष पिता प्रताप सालवी निवासी बांसी की उत्तरवाडा में डी पी पर लाइन दुरस्त करते हुए करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई इस दर्दनाक हादसे में हुई मौत की खबर फैलते ही बांसी गांव में सनसनी फैल गईं इस दुखद घटना लेकर एल्वा माता विकास संस्थान डूंगला के तत्वाधान में सकल बलाई सालवी समाज व सर्व समाज ने मिलकर बड़ीसादड़ी में एकत्रित होकर प्रबंधन कंपनी पर गौर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया व आर्थिक सहायता को लेकर मांग की इस दौरान मृतक के परिवारजन, समाज व जनप्रतिनिधियो ने कंपनी प्रबंधन अधिकारीयो के बीच लंबे समय तक आर्थिक सहायता को लेकर बातचीत चली लेकिन काफी मशक्कत के बाद आपसी समझौते पर बात बनी इस दौरान मृतक के परिजनों व प्रबंधन कंपनी के बीच सहमति बनी
पुलिस की मौजूदगी में पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया इस दौरान पुलिस प्रशासन मय जाप्ता सी आई कमलचंद, जनप्रतिनिधि ,कांग्रेस प्रत्याक्षी बद्रीलाल जाट सहित सैकड़ों की तादात में सालवी समाज व सर्व समाज के नागरिक मौजूद रहे।।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment