ऐसीबीईओ देसूरी ने माडपुर, सुमेर,बागोल व गुड़ा देवडान मेडतियां में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माडपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेर , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोल व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुडा देवडान मेडतियां का औचक निरीक्षण कर वहां चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संस्था प्रधान मानसिंह चौहान ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा उप प्राचार्य सुशीला चारण व परीक्षा प्रभारी मुकेश विश्नोई से परीक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर परीक्षा अभिलेखों की जांच की।माली ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व सुचारू ढंग से संचालित होना पाया गया। माली ने परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विष्णुपाल सिंह, नरपतसिंह चारण, विजेंद्रकुमार प्रजापत,श्यामगिरी, ज्ञानवती गोयल ,पारुलसिंह चारण व तुलसीराम बोससमेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोल तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा देवडान मेडतियां का भी औचक निरीक्षण कर वहां चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान नरेंद्रकुमार गेहलोत, गणपतसिंह सोलंकी व सोहनलाल बोमनिया सहत स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 20नवंबर से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2दिसंबर तक चलेगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





