गांथी व कांकलावास का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांथी व कांकलावास का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

देसूरी,पाली ।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांथी व शहीद रामसिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कांकलावास का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांथी के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कैलाशपुरी गोस्वामी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया । कार्यवाहक संस्था प्रधान कैलाशपुरी गोस्वामी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर हरीशकुमार चौधरी, सुनीता कुमारी, पिंकूकुमारी मीना, नैनाराम सोलंकी,मघाराम रमेश कुमार व करुणा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने शहीद रामसिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कांकलावास का शाला संबलन के तहत संस्था प्रधान इंद्र सिंह कुंपावत से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, प्रखर राजस्थान की जानकारी प्राप्त की तथा मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत दक्षता आधारित आंकलन का निरीक्षण किया।इस अवसर पर शैतान सिंह, अभिलाषा भाटी,पवन गेदर, रमेश चंद्र व मनीष मीना सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment