ऐसीबीईओ देसूरी ने गुड़ा अखेराज,अटाटिया,केसूली व डायलाना कलां में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
नाडोल,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा अखेराज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अटाटिया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसूली व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डायलाना कलां का निरीक्षण कर वहां चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संस्था प्रधान चुन्नीलाल चौधरी ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा परीक्षा प्रभारी से परीक्षा अभिलेखों की जांच की।माली ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व सुचारू ढंग से संचालित होना पाया गया। माली ने परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मानाराम राठौड़, ढलाराम राठौड़, अमराराम,रेखा बोहरा,सुनिता, राधेश्याम मीना, विरेंद्र समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इससे पहले माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अटाटिया ,केसूली व डायलाना कलां का भी औचक निरीक्षण कर अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया।इस अवसर पर संस्था प्रधान मुकेश कुमार, यशवंत सिंह सोलंकी व अरुणा सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि आज से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2दिसंबर तक चलेगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





