देसूरी एसीबीईओ माली ने ढेलडी, गुड़ा रावतान व डायलाना खुर्द विद्यालय का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश।
नारलाई,पाली। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने शाला संबलन के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढेलडी, राजकीय उच्च प्राथमिक डायलाना खुर्द व राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा रावतान का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढेलडी के संस्था प्रधान पुष्पेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया ।संस्था प्रधान पुष्पेंद्रसिंह सोलंकी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर भैरुलाल मीना , अशोक कुमार मीना, कविता बडग़ुर्जर एवं श्रीपाल सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डायलाना खुर्द व राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा रावतान का अवलोकन कर शाला संबलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रवीणा कुमारी,दलपतसिंह राठौड़ सहित डायलाना खुर्द का समस्त स्टाफ, श्रवण राम,करणीसिंह सहित गुड़ा रावतान के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शाला संबलन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचकर अवलोकन कर एप के माध्यम से प्रविष्टी करते हैं जिसकी उच्च स्तर से मोनीटरिंग की जाती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





