एसीबीईओ देसूरी ने बडौद विद्यालय की प्रार्थना सभा में भगवान बिरसा मुंडा व राष्ट्र गीत वंदेमातरम् की दी जानकारी
नाडोल,पाली।
निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडौद में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजयसिंह माली ने प्रार्थना सभा में पहुंच कर भगवान बिरसा मुंडा व राष्ट्र गीत वंदेमातरम् के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा इनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।
प्रधानाचार्य संदीप देवल ने बताया कि माली ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म के 150वें वर्ष व राष्ट्र गीत वंदेमातरम् की रचना के 150वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्मरणोत्सव में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने समाज जागरण द्वारा स्वराज्य स्थापना हेतु ब्रिटिश शासन का प्रतिरोध किया।इसी प्रकार राष्ट्र गीत वंदेमातरम् ने राष्ट्रभक्ति व देश प्रेम का पर्याय बन स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को प्रेरित कर स्वतंत्रता आंदोलन में महती भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों व स्टाफ को स्वदेशी की शपथ दिलाते हुए राष्ट्रनिर्माण में महती भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।
इससे पहले उप प्राचार्य नारायणलाल हिंगड़ ने स्मरणोत्सव की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए परिचय कराया।इस अवसर पर नरेंद्रसिंह चंपावत ,पोकरलाल, रणजीत सिंह, राजाराम चौधरी, गंगा सिंह, यशपाल गर्ग, सत्येन्द्र कुमार शर्मा,धूली समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। माली ने शाला संबलन के तहत विद्यालय में चल रही प्रखर राजस्थान की कक्षाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरथूर का अवलोकन कर संबलन प्रदान किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुरारीलाल मीणा, विक्रमसिंह राजावत, बजरंगलाल कुमावत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि यह वर्ष भगवान बिरसा मुंडा के जन्म का 150वें वर्ष व राष्ट्र गीत वंदेमातरम् की रचना के150वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





