एसीबीईओ देसूरी ने नाडोल व सिंदरली कलस्टर कार्यशालाओं का अवलोकन कर दिया अकादमिक संबलन।
नाडोल,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाडोल व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंदरली में चल रही क्लस्टर कार्यशालाओं का अवलोकन कर शिक्षकों को अकादमिक संबलन देते हुए क्षमता संवर्धन किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाडोल की संस्था प्रधान भगवती मेघवाल ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजयसिंह माली ने कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षको सुमनलता शर्मा व मनीषकुमार शर्मा द्वारा लिए जा रहे प्रशिक्षण सत्रों का अवलोकन कर अकादमिक संबलन देते हुए शिक्षकों की क्षमता संवर्धन किया। माली ने संभागियो से संवाद कर फीडबैक लिया।इस अवसर पर माली ने कहा कि यदि हम क्लस्टर कार्यशाला में सीखें गए ज्ञान का हम अपने विद्यालय में जाकर कक्षा शिक्षण में उपयोग करेंगे तो क्लस्टर कार्यशाला की सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने दक्ष प्रशिक्षको द्वारा सिखाई गई गतिविधियों को सराहा।इस अवसर पर संबलनकर्ता सुरेश कुमार सहित नाडोल नारलाई ,दादाई, कोटड़ी पंचायत क्षेत्र के प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षक उपस्थित रहे।
इससे पहले माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंदरली में चल रही क्लस्टर कार्यशाला पहुंच कर संभागियो से संवाद कर फीडबैक लिया। माली ने संभागी शिक्षकों को पर्यावरण शिक्षण के दौरान मानचित्र के उपयोग पर बल दिया। माली ने एबीएल किट के प्रभावी उपयोग को लेकर निर्देश दिए।इस अवसर पर अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रवीण कुमार,दक्ष प्रशिक्षक ठाकराराम देवासी व संबलनकर्ता दिलीपकुमार नागर सहित सिंदरली,ढालोप, बडौद, मोरखा,मादा पंचायत क्षेत्र के प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षक व संस्था प्रधान प्रकाश परमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि समग्र शिक्षा द्वारा प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों के अकादमिक संबलन व क्षमता संवर्धन हेतु वर्ष में चार बार कलस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। देसूरी ब्लाक में देसूरी सादड़ी सिंदरली नाडोल बागोल और पनोता में क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है।यह इस सत्र की तीसरी कार्यशाला है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





