रोडवेज बस स्टॉप पर मिला लावारिस सूटकेस।

SHARE:

रोडवेज बस स्टॉप पर मिला लावारिस सूटकेस।
*सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने सतर्कता से मालिक तक पहुँचाया सूटकेस*

अयोध्या।बुधवार को अयोध्या रोडवेज बस स्टॉप पर सुबह के समय उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक लावारिस सूटकेस पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सतर्कता के साथ जांच शुरू की।सर्किट हाउस गेट के बाहर ड्यूटी पर तैनात टीएसआई नवल किशोर सिंह (मो. नं. 9452116527) ने सुबह लगभग 10:30 बजे सूचना दी कि रोडवेज के सामने सड़क पर नीले-पीले रंग का सूटकेस लावारिस अवस्था में पड़ा है। सूचना पाकर चौकी प्रभारी सिविल लाइन उपनिरीक्षक अमित कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई भी व्यक्ति सूटकेस का मालिक नहीं निकला। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक अमित कुमार ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और बीडीएस टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम द्वारा जांच करने पर सूटकेस सुरक्षित पाया गया, जिसके भीतर 6053 रुपये नकद, एक जोड़ी सुई-धागा (पीली धातु), दो जोड़ी जूते एवं कुछ कपड़े मिले।पुलिस द्वारा सतत प्रयासों के बाद पता चला कि यह सूटकेस सिद्धांत सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह निवासी 7/15/130 जनौरा, थाना कोतवाली नगर, अयोध्या का है। जानकारी के अनुसार, सिद्धांत सिंह अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी मंदिर दर्शन हेतु जा रहे थे। बस पर सवार होते समय उनका सूटकेस गलती से बस स्टॉप पर छूट गया था।
पुलिस ने ईमानदारी और सतर्कता का परिचय देते हुए उक्त सूटकेस को सभी वस्तुओं समेत सिद्धांत सिंह के चाचा राकेश कुमार सिंह पुत्र राधे श्याम सिंह निवासी 7/15/40-ए, जनौरा, थाना कोतवाली नगर, अयोध्या (मो. नं. 9415372430) के सुपुर्द कर दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment