गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर लगेगी अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, यात्रियों की सुविधा को लेकर सभासद ने दिया ज्ञापन।
अयोध्या।
गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए जल्द ही नई इलेक्ट्रॉनिक घड़ियाँ लगाई जाएंगी। नगर पंचायत गोसाईगंज की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि.) की अध्यक्ष श्रीमती आरती जायसवाल ने मंगलवार को लखनऊ स्थित डीआरएम कार्यालय में सीनियर डिवीजनल सिग्नल एंड टेलीकॉम कम्युनिकेशन (एसएटीसी) अमित मणि से मुलाकात कर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म कोच डिस्प्ले, ट्रेन इंक्वायरी डिस्प्ले और अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक घड़ियाँ लगाने की मांग की।श्रीमती जायसवाल ने बताया कि गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव है, लेकिन प्लेटफॉर्म कोच डिस्प्ले और ट्रेन इंक्वायरी डिस्प्ले न होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। कई बार यात्रियों को ट्रेन के कोच की जानकारी के लिए दौड़-भाग करनी पड़ती है।इस पर सी.डिवी.एसएटीसी अमित मणि ने आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर दो और प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर एक अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक घड़ी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को लेकर रेलवे गंभीर है और जल्द ही आवश्यक सुधार किए जाएंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





