क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों के क्षमता संवर्धन एवं अकादमिक संबलन प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम -माली

SHARE:

क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों के क्षमता संवर्धन एवं अकादमिक संबलन प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम -माली
सादड़ी,पाली।

क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों के क्षमता संवर्धन एवं अकादमिक संबलन प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी शिक्षक इस कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने विद्यालय में कक्षा शिक्षण के दौरान करें। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में आयोजित तृतीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020के आलोक में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान के लक्ष्य को प्राप्त करने में इन क्लस्टर कार्यशालाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर उप प्राचार्य कन्हैयालाल, संदर्भ व्यक्ति नरेंद्र राठौड़ व संबलनकर्ता दिलीपकुमार नागर ने क्लस्टर कार्यशाला के उद्देश्य, महत्व पर प्रकाश डाला। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी ने की। उद्घाटन सत्र का संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।
उद्घाटन सत्र के पश्चात संदर्भ व्यक्ति नरेंद्र राठौड़ ने अलग-अलग सत्रों में कक्षा शिक्षण के दौरान हिंदी व गणित विषय की पाठ्य पुस्तक का प्रभावी उपयोग करने पर चर्चा की तथा इससे संबंधित गतिविधियां करवा कर संभागियो से चर्चा की।अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जगदीश ने अकादमिक व तकनीकी सहयोग किया। संबलनकर्ता दिलीपकुमार नागर ने संबलन प्रदान किया।
हिंदी व गणित विषय के शिक्षकों की इस क्लस्टर कार्यशाला में सुशीला सोनी, रेशमा मौर्य सहित सादड़ी नगरपालिका क्षेत्र, गुड़ा जाटान व मांडीगढ ग्राम पंचायत के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान संदर्भ व्यक्ति नरेंद्र राठौड़ ने संभागियो की जिज्ञासाओं का समाधान किया। केनाराम ने क्लस्टर कार्यशाला की व्यवस्था संभाली।
उल्लेखनीय है कि शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु समग्र शिक्षा द्वारा वर्ष में 4कलस्टर स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना है। यह इस सत्र की तीसरी कार्यशाला है। अंतिम कार्यशाला जनवरी में प्रस्तावित है। देसूरी ब्लाक में 6कलस्टर- देसूरी ,सादड़ी, सिंदरली,नाडोल,बागोल और पनोता में इन कार्यशालाओं का आयोजन हो रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment