शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ माली ने सेठ फुटरमल हिम्मतमल बाफना राजकीय राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ,मीणो का अरट व खूणी बावड़ी विद्यालय का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश।
सादड़ी,पाली

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने शाला संबलन के तहत सेठ फुटरमल हिम्मतमल बाफना राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सेठ फुटरमल हिम्मतमल बाफना राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की संस्था प्रधान इंदुबाला ने बताया कि एसीबीईओ माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया । माली ने विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा व राष्ट्र गीत वंदेमातरम की जानकारी दी।संस्था प्रधान इंदुबाला ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। माली ने स्टाफ सदस्यों से विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर पूनम कंवर उपस्थित रही। तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मीणो का अरट व राजकीय प्राथमिक विद्यालय खूणी बावड़ी का अवलोकन कर शाला संबलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर भगवती मेघवाल व अमित कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शाला संबलन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचकर अवलोकन कर एप के माध्यम से प्रविष्टी करते हैं जिसकी उच्च स्तर से मोनीटरिंग की जाती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment