स्थानांतरण पर किया पुलिस उपाधीक्षक का नागरिक अभिनंदन।
बाली,पाली
बाली उप खंड के पुलिस विभाग में पदस्थापित पुलिस उप अधिक्षक राजेश यादव का उदयपुर पश्चिम मैं स्थानांतरण होने पर आज उनके कार्यालय पर जाकर फालना बाज़ार के व्यापारी,उद्योगपति एवं निजी शिक्षण संघ के प्रतिनीधि एवं विकास अधिकारी आदि लोगों ने यादव का साफ़ा व माला दुपट्टे एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान किया इस अवसर पर यादव ने कहा की मेरे ढाई वर्ष के कार्यकाल बाली क्षेत्र के लिए मेरे लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा और मैं इस क्षेत्र की जनता का हमेशा आभारी रहूंगा जिन्होंने मुझे इतना मान सम्मान एवं प्यार दिया है इस अवसर पर निजी शिक्षण संघ के प्रतिनिधि डॉ.अनंत सिंह व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा भारतीय जनता पार्टी महामंत्री अमित मेहता विकास अधिकारी आर्य मिहिर उद्योगपति मोहित मेहता रिटायर्ड रोडवेज़ इंस्पेक्टर जसवंत सिंह देवडा,महेंद्र सिंह आदि लोगों की उपस्थिति में भव्य नागरिक अभिनंदन का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





