प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निशुल्क जलपान व मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन।
अयोध्या ।
भगवान प्रभु श्रीराम की नगरी में 14 कोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओ के लिए
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल व आनंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा पठान टोलिया अमानीगंज कॉलोनी में निशुल्क जलपान व चिकित्सा कैंप लगाया गया।
निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ शुभारंभ डॉ आनंद गुप्ता ने किया।
इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शशि प्रकाश ने बताया कि पिछले कई सालों से अयोध्या नगरी में आनंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व हमारे संगठन के द्वारा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है, इसी क्रम में अबकी बार भी जलपान व मेडिकल शिविर लगाकर हजारों श्रद्धालुओं को दवा वितरण की गई इसके साथ ही चोटिल हुए लोगों की मरहम पट्टी भी की गई, साथ ही उनका बीपी शुगर भी चेक किया गया। शिविर में सभी परिक्रमा वाले श्रद्धालुओं को चाय बिस्किट की भी व्यवस्था की गई ।
वही डॉ आनंद गुप्ता को जिलाअध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्रा के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर इं अवधेश मिश्रा समाजसेवी, शिव ओम मिश्रा, पंडित राजेंद्र तिवारी, प्रमोद दुबे, भोले शंकर, संदीप त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी, आशीष तिवारी, अमन त्रिपाठी, बृजेश यादव, धर्मराज यादव, मोहन सिंह साहि तमाम लोग मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





