रामायण मेला समिति ने आगामी रामायण मेले को भव्य और यादगार बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की।

SHARE:

अयोध्या में आगामी 24 से 27 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले 44वें रामायण मेले की तैयारी बैठक का आयोजन मणिरामदास की छावनी में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता रामायण मेला समिति के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास जी महाराज ने की।

रामायण मेला समिति ने आगामी रामायण मेले को भव्य और यादगार बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की।
– मेला के संयोजक आशीष मिश्र ने कार्यक्रमों और बजट के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
– उद्घाटन सत्र के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को आमंत्रित करने का प्रस्ताव रखा गया।
– महामंत्री कमलेश सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने पर विचार किया और नए पदाधिकारियों का चयन किया
अध्यक्ष: महंत नृत्य गोपाल दास जी
– संरक्षक: जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ. राघवाचार्य जी, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी दिनेशाचार्य जी, डॉ. निर्मल खत्री
– उपाध्यक्ष: महंत जनमेजय शरण जी, महंत कमल नयन दास जी, स्वामी अवधेश दास जी, डॉ. सुनीता शास्त्री जी, नागा राम लखन दास जी, प्रोफेसर वी.एन. अरोरा
– महामंत्री: कमलेश सिंह
– संयुक्त महामंत्री: सूर्य नारायण सिंह
– संयोजक: आशीष मिश्र
– कोषाध्यक्ष: प्रभात टंडन
– संपादक तुलसी दल पत्रिका: डॉ. जनार्दन उपाध्याय
– मंत्री-
शैलेन्द्र मोहन मिश्रा “छोटे”
महंत शरद पति त्रिपाठी
आलोक बंसल
शरद कपूर
श्रीनिवास शास्त्री
प्रभात शर्मा
कार्यालय मंत्री-
नन्द कुमार मिश्र “पेड़ा महाराज”
ऑडिटर-
अमरेश पांडेय
आह्वान:*
रामायण मेला समिति के संरक्षक एवं पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे रामायण मेले को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
बैठक में रामायण मेला समिति के संरक्षक राजा विमलेन्द्र मोहन मिश्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई और उनके योगदान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर महंत जनमेजय शरण, महंत राघवाचार्य जी, डॉ. सुनीता शास्त्री, शरदपति त्रिपाठी, डॉ. जनार्दन उपाध्याय, नंद किशोर मिश्र “पेड़ा महाराज”, आलोक बंसल, उमेशचंद्र श्रीवास्तव, सरदार सुरेंद्र सिंह, श्रीनिवास शास्त्री, प्रभात शर्मा, सूर्य नारायण सिंह आदि मौजूद थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment