भीड़ को खदेड़ने के दौरान पुलिस की मार से एक युवक के गम्भीर रूप से घायल,सौंपा ज्ञापन।

SHARE:

भीड़ को खदेड़ने के दौरान पुलिस की मार से एक युवक के गम्भीर रूप से घायल,सौंपा ज्ञापन।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया  भूपालसागर,
दीपावली के पश्चात गोवर्धन पूजा के पश्चात मनाए जाने खेंखरा पर्व पर पशु क्रीड़ा के दौरान होने वाली आतिशबाजी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक घर मे पटाखा फेकने की घटना पर आक्रोशित पुलिस जाप्ते द्वारा भीड़ को खदेड़ने के दौरान पुलिस की मार से एक युवक के गम्भीर रूप से घायल होने और हाथ फ्रेक्चर होने से स्थानीय ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ उपखण्ड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए । धरने के दौरान घायल युवक की माताजी श्रीमती सन्तोष देवी लोहार, दादाजी बंशीलाल लौहार, डालचंद लौहार, माधवलाल लौहार, कैलाश लौहार, रमेश लौहार, दादी श्रीमती कंकुदेवी लौहार, श्रीमती चांदी देवी लौहार सहित आसपास क्षेत्र के सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने धरना स्थल पर प्रदर्शन किया । एतिहात के तौर पर थानाधिकारी लादुलाल सोलंकी के नेतृत्व में कस्बे के कई जगहों सहित उपखण्ड कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया । इधर मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक हरजीलाल यादव भी मौके पर पहुँचे और कपासन और आकोला पुलिस थाना का जाप्ता लगाया गया ।
-: विधायक जीनगर से मिलकर न्याय की लगाई गुहार :-
पुलिस द्वारा गंभीररूप से घायल हुए भूपालसागर निवासी नक्श लौहार को न्याय दिलाने को लेकर घायल के परिजनों के समर्थन में आसपास के क्षेत्र के लोग भी धरने पर बैठे । इधर विधायक अर्जुन लाल जीनगर व प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत ने सभी प्रदर्शनकारियों से पंचायत समिति के महाराणा प्रताप सभागार में मुलाकात की और घायल युवक नक्ष लौहार के परिजनों और समर्थकों से उनकी पीड़ा सुनी । परिजनों ने बताया कि पुलिस जाप्ता ने हमारे घर मे घुस कर हमारे परिवार के चार बच्चों के साथ गंभीर रूप से मारपीट की, जिसके चलते हमारे परिवार का नक्ष लौहार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ फ़्रैक्चर हो गया और गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर में ऑपरेशन हुआ और आईसीयू में उपचार चल रहा है । घायल युवक के परिजनों से पूरे घटना क्रम सुनने के बाद विधायक जीनगर ने सबसे पहले उपखण्ड अधिकारी महेश गागोरिया को घायल युवक का सम्पूर्ण ईलाज सरकारी खर्च पर कराने के निर्देश दिए । युवक के साथ मारपीट करने वाले एएसआई और चार अन्य कानिस्टेबल को तुरंत प्रभाव से पुलिस थाना से हटाने के सख्त निर्देश दिए । इधर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा लक्ष्मण सिंह चुण्डावत को निर्देशित किया कि घायल युवक को अलग से विषयाध्यापकों द्वारा अतिरिक्त क्लास लगाकर उसकी पढ़ाई की व्यवस्था की जावे, और परीक्षा में लिखने के लिए एक अटेंडर को नियुक्त करने के निर्देश दिए ।
-: विधायक जीनगर ने अपनी सुझबुझ से शांत किया लोगो को :-
अपने सौम्य और शांत स्वभाव से विधानसभा क्षेत्र में लोगो के बीच एक विशेष पहचाने रखने वाले विधायक अर्जुन लाल जीनगर जब धरना प्रदर्शनकारियो से मिले तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन की खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बात मानने को तैयार नही थे । लेकिन विधायक जीनगर ने जब पीड़ित युवक के आक्रोशित परिजनों की बात शान्तिपूर्वक तरीके से विस्तार से सुनी और उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर हाथों हाथ निस्तारण कर दिया । जिससे मौके पर मौजूद सभी लोगो के मुँह पर एक ही बात थी कि विधायक अर्जुन लाल जीनगर के पास हर समस्या का तोड़ है और कितनी भी विपरीत परिस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करते है ।
-: इनका कहना है
जो ज्ञापन दिया है उसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डिवाईएसपी
हरजी लाल यादव

-: इनका कहना है :-
धरने पर बैठे घायल युवक के परिजनों और उनके समर्थकों को पंचायत समिति बुलाकर हमने उनकी पीड़ा को सुना उसके पश्चात विधायक महोदय ने गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के मैनेजमेंट से बात करके निर्देशित किया कि नक्ष लौहार का पूरा इलाज सरकारी खर्चे पर करे और इसके ईलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नही बरते । साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों को लाईन हाजिर करें औऱ दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच करे और दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही करे ।

हेमेन्द्र सिंह राणावत
प्रधान – भूपालसागर

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment