नाबालिक लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

नाबालिक लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार।
घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व फर्जी आधार कार्ड एंव स्टाम्प शपथपत्र बरामद।

चित्तौड़गढ़, 25 अक्टूबर। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में फरार आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर बालिका के अपहरण की घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व फर्जी आधार कार्ड एवं स्टाम्प शपथपत्र बरामद किये हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि निम्बाहेड़ा कस्बे से 27 जुलाई को एक नाबालिग बालिका को भीलवाडा निवासी शाहरूख खान बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने के मामले में प्रकरण पंजिबद्व कर अनुसंधान थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. द्वारा गहनता से किया गया। घटना में नाबालिक लड़की को दस्तायाब कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये, जिस पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन एंव अनुसधांन अधिकारी रामसुमेर मीणा पु.नि. के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार, कानि. रामचन्द्र्र, रणजीत, हेमन्त, रामकेश, प्रदीप व महिला कानि. राजबाला द्वारा मामले में अथक प्रयास करते हुए प्रकरण में अपहृर्ता नाबालिक लड़की व वांछित संदिग्ध आरोपी 26 वर्षीय शाहरूख खान पुत्र गुल्लु खान मेव निवासी वार्ड नम्बर-55, मराठा कॉलोनी, शिव मन्दिर के पास, जवाहर नगर भीलवाडा की तलाश कर संदिग्ध शाहरूख खान को डिटेन कर उसकी निशादेही से अपहृर्ता नाबालिक लड़की को दस्तायाब कर आरोपी शाहरूख खान को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
आरोपी को विभिन्न धाराओ में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आरोपी शाहरूख खान का चार दिन पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त कर उसकी निशादेही से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल, फर्जी आधार कार्ड एंव स्टाम्प शपथपत्र बरामद किया। प्रकरण में घटना के सम्बन्ध मे गहनता से अनुसंधान जारी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment