सपा सांसद पुत्र ने उखड़वाई लाइट अब भाजपा विधायक लगवाएंगे दूसरी लाइट।

SHARE:

सपा सांसद पुत्र ने उखड़वाई लाइट अब भाजपा विधायक लगवाएंगे दूसरी लाइट।

पत्रकारों का आक्रोश देख भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा पत्रकारों का सम्मान सर्वोपरि।

अयोध्या।सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अमित प्रसाद द्वारा मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित तिवारीगंज में एक माह पूर्व सांसद निधि से लगवाई गई हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट को जबरिया उखाड़वाएं जाने का मामला आखिरकार तूल पकड़ता जा रहा है। पत्रकार संगठन द्वारा सांसद पुत्र की करतूतों को लेकर विरोध जताते हुए सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने की जानकारी के बाद अब मिल्कीपुर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने मामले को अड़े हाथों ले लिया है उन्होंने नाराज एवं उग्र पत्रकारों को शांत करते हुए कहा कि हम इस स्थल पर विधायक निधि से अभिलंब दूसरी हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट स्थापित कराएंगे क्योंकि मेरे लिए पत्रकारों का सम्मान सर्वोपरि है। बताते चलें कि तिवारी गंज बाजार स्थित बरम बाबा देवस्थान पर सांसद निधि से विगत एकम पूर्व हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट स्थापित की गई थी जिसे बीते दीपोत्सव के दिन जहां अयोध्या में दीपों का पर्व मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर सांसद पुत्र अमित प्रसाद ने पुलिस भेज कर जबरिया उखड़वा दिया था। इसके बाद मिल्कीपुर के पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया और उनका आरोप था कि उक्त लाइट तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी को सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा प्रदत्त की गई थी उनके बताए गए स्थल पर अधिकृत ठेकेदार द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। पत्रकारों ने मामले को लेकर बीते बुधवार को तहसील सभागार में एक बैठक कर सांसद पुत्र की करतूत की जमकर निंदा की और संसद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर अवधेश प्रसाद हाय हाय के नारे लगाए। वहीं दूसरी ओर पत्रकारों की नाराजगी की जानकारी मिलते ही पत्रकारों की बैठक के दौरान ही मिल्कीपुर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन के जिला अध्यक्ष बलराम तिवारी के मोबाइल फोन पर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि हमारे लिए पत्रकारों का सम्मान सर्वोपरि है। हम जल्द ही उसी स्थल पर दूसरी स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे। इसके बाद पत्रकारों ने क्षेत्रीय विधायक के निर्णय को सराहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment