साकेतपुरी माँ सरयू नित्य आरती सेवा समिति ने मनाया अन्नकूट महोत्सव।
अयोध्या धाम ।
भगवान श्रीराम के 14 साल बाद वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में 20 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाकर 22 अक्टूबर को भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर समस्त मथुरावासी जीव जन्तु की रक्षा की जिससे समस्त भक्तगणों ने गोवर्धन पूजा की और अन्नकूट महोत्सव मनाया।इस परम्परा के निर्वहन में कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के पर्व पर श्रद्धा पूर्वक अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।राममंदिर समेत हजारों मंदिरों में भगवान को 56 भोग लगाए गये।इसके पहले सरयू की पूजा अर्चना कर विधिपूर्वक श्रृंगार कर उनकी आरती की गयी।इस दौरान साकेतपुरी माँ सरयू नित्य आरती सेवा समिति ने मनाया अन्नकूट महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया और भजन-कीर्तन भी हुआ। जेवनार के गीत गाए गये। करीब एक हजार मंदिरों में 3 लाख से ज्यादा भक्तों को प्रसाद मिला।श्रीराम मंदिर, कनक भवन,हनुमानगढ़ी,जानकी महल ट्रस्ट आदि मंदिरों में अन्नकूट का पर्व धूमधाम से मनाई गई।व्यंजनों में पूड़ी कचौड़ी, मालपुआ, चूरमा, महाप्रसाद, कढी, दाल, खीर, सूरन का चोखा, आंवला, सोया मेथी पालक, सीताफल,अगस्त के फूल दही बड़ा,पंचमेवा, ऋतुफल आदि छप्पन प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए। जेवनार गीत प्रस्तुत किए गए।आरती समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष कल्लु पाण्डेय व सभी सदस्य शामिल रहें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





