पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ राज.
आई 20 कार से 100 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा, जब्त, आई 20 कार की पायलेटिंग करतेे हुए होन्डा साईन मोटर साईकिल जब्त कर आई 20 कार के चालक सहित 03 व्यक्ति गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ मनीष त्रिपाठी (IPS) द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु श्रीमती सरिता सिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ निर्देशन एंव श्रीमान बद्रीलाल राव आर.पी.एस वृताधिकारी निम्बाहैडा एंव श्री राम सुमेर पु नि थानाधिकारी के निकटतम सुपरविजन में दिनांक 13.10.2025 को कन्हैया लाल उ नि ईन्चार्ज थाना कोतवाली निम्बाहेडा मय पुलिस जाप्ता हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि गण रणजीत, रामकेश, रणजीत जाखड जगदीश, शीशपाल की टीम का गठन किया गया। ़
इस पर कन्हैया लाल उप निरीक्षक, ईन्चार्ज थाना कोतवाली निम्बाहेडा मय पुलिस जाब्ता द्वारा दिनांक 13.10.2025 को कल्याणपुरा से केली की तरफ जाने वाले रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी दौराने नाकाबन्दी केली की तरफ से एक बिना नम्बरी होन्डा साईन मोटर साईकिल आई जिसको चैक करने हेतु रोका गया तो मोटर साईकिल के चालक द्वारा मोटर साईकिल को भगाने का प्रयास किया जिसको घेरा देकर रोका जाकर पुछताछ की जा रही थी उसी दोरान पिछे से आई 20 कार नम्बर आर जे 09 सीसी 5041 जो पुलिस नाकाबन्दी एवम मोटर साईकिल को रूकवाया हुआ देख तथा मोटर साईकिल के चालक द्वारा कार को वापस घुमाने का ईशारा किया जिस पर आई 20 कार के चालक द्वारा कार को बेक गेयर मे वापस भगाई जिससे रोड से साईड मे लगे हेण्डपम्प के टकराने से कार रूक गई कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार मे 100 किलो 100 ग्र्राम अवैध अफीम डोडा चुरा भरा हुआ होने से नियमानुसार जप्त किया जाकर । कार चालक गोवर्धन जाट पिता श्री मदन लाल जाति जाट उम्र 29 साल निवासी भवरकिया थाना कपासन जिला चित्तोडगढ तथा चालक के पास खलासी सीट पर बैठे हुए व्यक्ति ने अपना नाम श्री छोटु लाल पिता श्री हंसराज जाति ओड उम्र 35 साल निवासी मोडा खेडा थाना कपासन जिला चित्तोडगढ तथा पायलेटिग करते हुए श्री दिनेश गिरी पिता श्री चौथ गिरी उम्र 25 साल निवासी बिरावास थाना बिलाडा जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। कर घटना में प्रयुक्त आई 20 कार नम्बर आर जे 09 सीसी 5041 एवं पाईलेटिंग मे प्रयुक्त मोटर साईकिल बिना नम्बरी को वजह सबूत जब्त कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
01.गोवर्धन जाट पिता श्री मदन लाल जाति जाट उम्र 29 साल निवासी भवरकिया
थाना कपासन जिला चित्तोडगढ
02.छोटु लाल पिता श्री हंसराज जाति ओड उम्र 35 साल निवासी मोडा खेडा थाना
कपासन जिला चित्तोडगढ
03 श्री दिनेश गिरी पिता श्री चौथ गिरी उम्र 25 साल निवासी बिरावास थाना बिलाडा
जिला जोधपुर
पुलिस टीम:-
01 कन्हैया लाल उ.नि. ईन्चार्ज थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा
02 श्री हरविन्दर सिंह हैड कानि. 03 श्री रणजीत कानि.,
04 श्री रामकेश कानि. 05 श्री रणजीत जाखड कानि.,
06.श्री जगदीश कानि. 07. श्री शीशपाल कानि. 08.श्री सरिया राम चालक
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





