16 वर्षों से फरार चार वारंटियों सहित कुल 7 स्थाई वारंटी गिरफ्तार।

SHARE:

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के अंतर्गत बेगूं थाना पुलिस की कार्यवाही ।
16 वर्षों से फरार चार वारंटियों सहित कुल 7 स्थाई वारंटी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़।

बेगू थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत कार्यवाही करते हुए सोमवार को डैकती की योजना मे 16 वर्ष से फरार चार वारंटी सहित अन्य मामलो मे फरार कुल 7 स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार किया है ।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर,रेेन्ज उदयपुर के द्वारा वाछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के सम्बध मे जिले के सभी थानाधिकारी को अधिकाधिक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये। इसी क्रम में एसएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिंगड़ के निर्देशन व डीवाईएसपी अजंलिसिह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व मे हैडकानि भगवानलाल,कानि ललितसिंह, विजय, बालकिशन, अरूण, रमेश , धर्मेन्द्र की टीम गठित की गई। विभिन्न मामलो में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त गणों के विरुद्ध न्यायालयों से स्थायी वारंट जारी किये हुए थे । गठित टीम में से कानि. ललितसिह,विजय, बालकिशन अरूण के द्वारा डकैती की योजना के मामले मे 16 साल से फरार चार आरोपी एमपी के नीमच जिले के सिंगोली थानाअंतर्गत सुजानपुरा निवासी मदनलाल पिता घीसालाल भील तथा एमपी के नीमच जिले के सिंगोली थानाअंतर्गत कदवासा निवासी भैरूलाल पिता मोडा जी धाकड़ एवं हरिसिंह पिता भवरसिह राजपूत तथा पारसोली थाना अंतर्गत ईटावा निवासी सलीम मोहम्मद पिता खाजू खा मन्सूरी को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रकरण मे करीब 7 साल से फरार आरोपी पारसोली थाना अंतर्गत राजगढ़ निवासी रामलाल पिता मांगीलाल कुमावत व कनेरा निवासी मुकेश पिता प्रहलाद चारण को गठित टीम कानि अरूण,धमेन्द्र के द्वारा गिरफ्तार किया गया। चोरी के मामले मे वर्ष 2017 से फरार आरोपी बेगूं थाना अंतर्गत जोड़ा पटेल की खेड़ी निवासी शिवलाल पिता बाग्गा कन्जर को हैड कानि भगवानलाल व कानि रमेश की टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर व घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया सभी आरोपियों को न्यायालय मे पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । उक्त अभियान के तहत अन्य वांछितअभियुक्तगण की तलाश जारी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment