श्री सुधांशु महाराज ने किया डॉ. कविता ‘किरण’ का अभिनंदन।
फालना,पाली।
जिले की फालना निवासी अंतरराष्ट्रीय कवियत्री डॉ कविता किरण ने अपने कविताओं के माध्य्म से देश ही नहीं विदेशों में भी पाली जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने इंग्लेंड, अमेरिका सहित अनेक देशों में श्रंगार, प्रेम, हास्य, एवं ओज पर आधारित अपनी कविताएं एवं गीतों के माध्यम से खूब वाहवाही लूट, अनेक सम्मान प्राप्त कर पाली जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय मंचो पर शोभायमान किया है।
हाल ही में उन्होंने 2 अक्टूबर को आनंदधाम नांगलोई में आयोजित श्रद्धा पर्व महोत्सव में श्री सुधांशु जी महाराज के प्रवचन से पूर्व प्रभावशाली काव्य पाठ किया. इस अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने उनकी कविताओं को सराहा एवम स्वयम श्री सुधांशु महाराज ने भी प्रवचन के दौरान डॉ किरण का अभिनंदन कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





