आंगनवाड़ी में जर्जर भवन से प्लास्टर- मलबा गिरने से कई बच्चे घायल।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भागल, बिनोता (निम्बाहेड़ा) में आंगनवाड़ी में जर्जर भवन से प्लास्टर- मलबा गिरने से कई बच्चों के घायल होने की सूचना आ रही है जिसमे से एक बच्ची गंभीर घायल हो गई है जिसे इलाज हेतु बिनोता से निम्बाहेड़ा रेफर किया गया।
सरकार और प्रशासन ने पिपलोदी, झालावाड़ की घटना से अभी तक सबक नहीं लिया है प्रदेश में रोज इस प्रकार की घटनाएं होना सरकार का फेलियर है। सरकार ने ऐसे भवनों को चिन्हित कर विधायक मद से मरम्मत हेतु स्वीकृतिया तो जारी कर दी पर अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है ना ही बच्चों के बैठने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की है।
आज तो ईश्वर की कृपा से छोटी घटना हुई है पर स्थानीय प्रशासन इस प्रकार बैठा है शायद किसी बड़ी घटना का इंतज़ार कर रहा है प्रशासन को इस घटना से संज्ञान लेकर तुरंत ऐसे जर्जर भवनों की जगह छात्र-छात्राओ के लिए कोई उचित व्यवस्था करनी चाहिए। जब तक भवनों की मरम्मत नहीं हो जाती है तब तक बच्चों को इन भवनों में नहीं बिठाना चाहिए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





