उप शिक्षा निदेशक बेसिक शिविर वीरेन्द्र सिंह द्वारा अयोध्या के नवाचारी शिक्षक दिनेश कुमार तिवारी हुए सम्मानित।
दर्शननगर, अयोध्या | शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० द्वारा शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी / शैक्षिक नवाचार काव्य संग्रह पुस्तक लोकार्पण व सम्मान समारोह का आयोजन अम्बर होटल नाका रोड लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसके आयोजक मनोज कुमार सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश व उपाध्यक्ष शरद चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रकाश गुप्त राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश सरकार व वीरेन्द्र सिंह उप शिक्षा निदेशक बेसिक शिविर कार्यालय लखनऊ उo प्रo तथा आनंद सिंह रीजनल डायरेक्टर एशिया पेसिफिक एजुकेशन इंटरनेशनल एसोसिएशन रहे | कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा त्रिवेदी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विषयगत काव्य संग्रह पुस्तक का लोकार्पण किया गया। अयोध्या जिले के नवाचारी शिक्षक दिनेश कुमार तिवारी सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय राम दत्तपुर अटरावाँ पूरा अयोध्या को उनकी उत्कृष्ट विषयगत कविता के प्रस्तुतिकरण पर स्वतंत्र प्रकाश गुप्त राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश सरकार व वीरेन्द्र सिंह उप शिक्षा निदेशक बेसिक शिविर कार्यालय लखनऊ उo प्रo द्वारा प्रशस्ति पत्र ,मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया | इस पुस्तक का उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक विषयवस्तु को काव्य के माध्यम से रुचिकर बनाना |
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





