हर बेटी, हर कदम सुरक्षित : अयोध्या में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चलाया गया जागरूकता अभियान।
अयोध्या।
नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशनशक्ति_05 अभियान के अंतर्गत थाना रामजन्मभूमि की पुलिस टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में उप निरीक्षक आलोक सिंह, महिला उप निरीक्षक उमा देवी, महिला हेड कांस्टेबल सुंदर लली, महिला आरक्षी पूजा सिंह तथा आरक्षी पंकज गुप्ता ने हिस्सा लिया।पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम, हनुमान गढ़ी प्रवेश द्वार, कनक भवन, कपिल गंज, इमली बाग, राम कोट समेत कई प्रमुख स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी सेवाओं की जानकारी दी।
इस दौरान नागरिकों को यूपी पुलिस की महिला सुरक्षा हेल्पलाइन – 1090, महिला सहायता नंबर – 181, आपातकालीन सेवा – 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076, और साइबर अपराध रिपोर्टिंग नंबर – 1930 के बारे में जागरूक किया गया।अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियानों का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध संसाधनों के प्रति सजग बनाना है, ताकि वे हर परिस्थिति में सुरक्षित और आत्मनिर्भर रहें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





