पीस पार्टी की वॉल मीटिंग संपन्न,जनता से पार्टी को मजबूत करने की अपील।

SHARE:

पीस पार्टी की वॉल मीटिंग संपन्न, जनता से पार्टी को मजबूत करने की अपील।

अयोध्या।

शनिवार शाम 7:00 बजे पीस पार्टी की वॉल मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ताज मोहम्मद मुन्ना ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अबरार भाई गुड्डू द्वारा किया गया।
इस बैठक में अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने जनता के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चिंता जताते हुए कहा कि पीस पार्टी ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक शक्ति है जो इन समस्याओं से जनता को निजात दिला सकती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, सबको देख लिया, एक बार पीस पार्टी को सेवा का अवसर दें। हम खुशहाली और रोजगार की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।मीटिंग में पीस पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मोहम्मद इरफान (जिला उपाध्यक्ष), वरिष्ठ नेता मोहम्मद शाकिर, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इरफान, और देवकली वार्ड के पूर्व पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद मोहित शेख सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।मीटिंग का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना रहा। उपस्थित सभी नेताओं ने एकजुट होकर जनता की सेवा का संकल्प लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment