69वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु पूर्व-तैयारी बैठक आयोजित की गई।

SHARE:

संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फालना में आगामी 69वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु पूर्व-तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी ( शा. शिक्षा ) बलवीर सिंह राणावत पाली ने की। इस अवसर पर बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर एंटोनी डेविडसन सामान्य कार्यकारिणी प्रधानाचार्य, मैदान प्रभारी, तथा आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। खेल मैदान की सफाई, जल एवं चिकित्सा व्यवस्था, खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था, तथा उद्घाटन समारोह के संबंध में विशेष चर्चा की गई।

अंत में उप जिला शिक्षा अधिकारी ( शा. शिक्षा ) बलवीर सिंह राणावत पाली ने सभी को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता सफल बनाने का आह्वान किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment