आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर कार्यशाला,संगठन सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।

SHARE:

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर कार्यशाला,संगठन सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।

अयोध्या।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में भाजपा महानगर इकाई द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रव्यापी संकल्प है, जिसका उद्देश्य देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजन कर रहा है, यह आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को गांव-गांव तक पहुंचाएं और आम जनता को इस अभियान से जोड़ें। कहा कि जब हर नागरिक आत्मनिर्भर होगा तो राष्ट्र भी स्वतः आत्मनिर्भर बन जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन जनता के बीच सकारात्मक बदलाव का सेतु है। आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के भविष्य को दिशा देने वाला अभियान है। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री प्रतिमा शुक्ला ने किया।
जिला ईकाई द्वारा पार्टी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश पहुंचाएं और उन्हें इनसे लाभान्वित करने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगातार लाभर्थियों से सम्पर्क करते रहें। व्यस्त स्थानों पर पार्टी की योजनाओं की चर्चा करें।
महानगर की कार्यशाला में शक्ति सिंह, हरभजन गोंड, कार्यक्रम संयोजक परमानंद मिश्रा, तिलकराम मौर्य, प्रतिमा शुक्ला, बबलू मिश्रा, दिव्य प्रकाश तिवारी, शारदा यादव, अमल गुप्ता, शैलेंद्र कोरी, अरविंद सिंह, डॉ राकेश मणि त्रिपाठी बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, काशीराम रावत, आकाश मणि त्रिपाठी जिले की कार्यशाला में कमला शंकर पांडेय ,अवधेश पाण्डेय , विधायक अमित सिंह चौहान, राधेश्याम त्यागी, मनोज वर्मा, अशोक कसौंधन, दिनेश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment