एसीबीईओ माली ने गिराली, पदमपुरा, डायलाना खुर्द व गुड़ा रावतान में एमडीएम की गुणवत्ता जांच दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

SHARE:

एसीबीईओ माली ने गिराली, पदमपुरा, डायलाना खुर्द व गुड़ा रावतान में एमडीएम की गुणवत्ता जांच दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
सादड़ी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिराली, डायलाना खुर्द व राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुरा व गुड़ा रावतान का निरीक्षण कर मिड डे मील की गुणवत्ता जांची। माली ने संस्था प्रधान,पोषाहार प्रभारी,कुक कम हेल्पर व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया।मिड डे मील के अभिलेखों ,स्टाक, बर्तन, रसोईघर का अवलोकन कर संस्था प्रधानों को एम डी एम कार्यक्रम का महत्व बताया व इसे प्रभावी संचालित करने के निर्देश दिए। संस्था प्रधानों ने विश्वास दिलाया कि वे दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर गिराली के संस्था प्रधान जीवाराम देवासी, डायलाना खुर्द की विमला मीना, पदमपुरा के पंकज कुमार, गुड़ा रावतान के श्रवण राम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर महोदय के निर्देश पर प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में एम डी एम की गुणवत्ता जांच कर प्रतिवेदन भेजना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment