एसीबीईओ माली ने शाला संबलन के तहत ढालोप ,गिराली व केसूली विद्यालय का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।
सादड़ी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने शाला संबलन के तहत निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढालोप , कोटड़ी व केसूली का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर संबलन किया। ढालोप प्रधानाचार्य सोहनलाल गर्ग ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम विजय सिंह माली ने विद्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया,कक्षा अवलोकन किया,प्रखर 2.0की कक्षा गतिविधि को देखा, विद्यार्थियों व शिक्षकों से संवाद किया तत्पश्चात स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय प्रार्थना सभा,नामांकन, एस एम सी, पुस्तकालय, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक कार्यपुस्तिका वितरण नामांकन, सहशैक्षणिक गतिविधियों,मिड डे मील,योगात्मक आकलन प्रथम, स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम,हरियालो राजस्थान, राजू मीना मंच के बारे में प्रभारी शिक्षकों से जानकारी ली तथा शाला रैंकिंग के बिंदुओं पर चर्चा की। माली ने स्टाफ के सदस्यों से विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने के लिए शैक्षणिक सहशैक्षणिक भौतिक उन्नयन हेतु प्रयास करने को कहा। संस्था प्रधान सोहनलाल गर्ग ने विश्वास दिलाया कि वह व विद्यालय का समस्त स्टाफ इन दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर विष्णु प्रसाद,मीना गौड़, गजेन्द्र कुमार समेत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढालोप का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसी प्रकार एसीबीईओ माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी का निरीक्षण कर प्रधानाचार्य अशोक कुमार घावरी से प्रखर राजस्थान की जानकारी ली तथा प्रखर की कक्षाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसूली का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर संबलन प्रदान किया। प्रधानाचार्य यशवंत सिंह भाटी ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी।इस अवसर पर मुनेश भाटी, चंपालाल, नरेंद्र फुलवारी, शंकरलाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शाला संबलन के तहत विद्यालयों का निरीक्षण कर उन्हें शिक्षा अधिकारियों द्वारा संबलन दिया जाता है ताकि शिक्षा में गुणवत्ता लाई जा सके।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





