कुएं पर पानी चेक करते किसान की हौद में पैर फिसलने से पानी में डूबने से मौत।

SHARE:

कुएं पर पानी चेक करते किसान की हौद में पैर फिसलने से पानी में डूबने से मौत

गिरधारी मेवाड़ा,मुंडारा।

गांव में कृषि कुएं पर बने हौद में पानी देखने गए 42 वर्षीय किसान प्रह्लादसिंह करणोत की पानी में डूबने से मौत हो गई।
प्रह्लादसिंह करणोत पुत्र दलपतसिंह राजपूत रविवार को वे अपने कृषि कुएं रजगा वाला पर पानी की जांच करने गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे हौद में गिर गए।पानी में डूबने से किसान प्रह्लादसिंह करणोत की मौत हो गई।
पुलिस थाना सादड़ी एएसआई मुलाराम मीणा ने बताया कि किसान करणोत को ग्रामीणों की मदद से पानी हौज से बाहर निकाला गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडारा प्रभारी डॉ. वसीम अकरम ने करणोत को मृत घोषित कर दिया। शव को रविवार शाम को मुंडारा मोर्चरी में रखा गया। सोमवार सुबह मृतक के पिता दलपतसिंह राजपूत की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपर्द किया।गमगीन माहौल में किसान प्रह्लादसिंह करणोत का अन्तिमसंस्कार कर दिया गया।मृतक ग्राम पंचायत मुंडारा में वार्डपंच भी रह चुके है।

मुंडारा=22 सितम्बर,2025
गिरधारी मेवाड़ा मुंडारा
9829038045
9610038045

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment