विधायक राणावत ने पीएम मोदी के जन्म दिवस पर किया रक्तदान।
बाली,पाली
भाजपा बाली शहर मण्डल अध्यक्ष राव मनोहर सिंह ने बताया कि केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा पाक्षिक के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इसी क्रम में रक्तदान महादान कार्यक्रम के अंतर्गत बाली जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत की प्रेरणा से बाली, खुडाला फालना,सेवाड़ी,नाना, बेड़ा के कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक 65 यूनिट रक्तदान किया। विधायक राणावत ने स्वयं रक्तादान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया, उन्होंने कहा रक्तदान से किसी जरूरत मंद की जिंदगी बचाई जा सकती हैं। विधायक ने सभी रक्तवीरो का स्वागत अभिनन्दन करके प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी, नगर पालिका बाली अध्यक्ष भरत चौधरी, खुडाला फालना नगरपालिका अध्यक्ष ललिता रमेश शाह, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी भरत टेलर, जिला मंत्री शक्ति सिंह चौहान, नगरपालिका बाली उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, जिला सह कोषाध्यक्ष महिपाल परमार,खुडाला फालना मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत, नाना मण्डल अध्यक्ष मुकेश बोहरा, सेवाड़ी मण्डल अध्यक्ष मोहन चौधरी, मुंडारा मण्डल अध्यक्ष सांकला रामजी देवासी, सेवा पखवाड़ा मण्डल संयोजक विक्रम सिंह सोलंकी, फालना संयोजक सुमेर सिंह मेड़तिया, कल्पेश वर्मा, रक्तदान मण्डल संयोजक राकेश सिंह फौजदार, कुलदीप सिंह दहिया, पकाराम चौधरी, ललित वैष्णव, अमित मेहता, रमेश शाह जितेंद्र सिदावत , वीरेंद्र सिंह फौजदार,विनोद मारू, राधा मारू, किरण मारू, सुरेश परिहार, किशोर प्रजापति, दिनेश माली, मुकेश माली, राजेश रावल, कानाराम चौधरी, ओमप्रकाश गोस्वामी जीवाराम चौधरी, कमलेश सोनी, दलपत मेवाड़ा, हकराम चौधरी, हरीश परमार, नारायण चौधरी, अमृत प्रजापत, कल्याण सिंह और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





