हिंदी दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया आयोजन।
फालना,पाली
स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में सोमवार को हिंदी साहित्य विभाग एवं साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में तमाम भाषाएं बोली जाती हैं और हर भाषा की अपनी एक खूबी है। किसी भाषा का महत्व दूसरी भाषा से कम नहीं है लेकिन हिंदी भाषा शुरू से भारत की पहचान रही है और ये हमारी राष्ट्रभाषा भी है। कार्यक्रम संयोजक एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम के सहसंयोजक एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ चेनाराम ने विद्यार्थियों को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रश्न पूछते हुए प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन भी किया। इस प्रतियोगिता में सभी संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसके परिणामस्वरूप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नारायण लाल बीए चतुर्थ सेमेस्टर , द्वितीय स्थान सिमरन बानू बीए प्रथम सेमेस्टर, एवं तृतीय स्थान ललित माली बीए द्वितीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में डॉ ललित मोहन एवं मोहम्मद शकूर भी उपस्थित रहे। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





