महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव पर महायज्ञ निकला वरघोड़ा।
गिरधारी मेवाड़ा,मुंडारा।
ब्रह्मपुरी स्थित महालक्ष्मी मंदिर परिसर में रविवार को श्रीमाली ब्राह्मण समाज और सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया।महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव के लाभार्थी परिवार रघुवरदयाल व्यास, प्रकाश व्यास व हितेश व्यास परिवार का श्रीमाली ब्राह्मण समाज व सेवा समिति ने बहुमान किया।
महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव अवसर पर मंदिर परिसर से तारावा चौक, घांची मोहल्ला व ग्राम के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा संग माता के जयकारों, मंगलगीतो व महालक्ष्मी माता की प्रतिमा के साथ गुलाल उड़ाते समाज बंधुओं व ग्रामवासियों की मौजूदगी में वरघोड़ा निकाला गया।
प्राकट्योत्सव अवसर पर महालक्ष्मी माता व मंदिर परिसर में विराजमान देवी-देवताओं का प्रातः श्रृंगार कर पोशाकें धारण करवाई गई। प्रातःकालीन आरती की गई।दोपहर को पंडित हितेन्द्र त्रिवेणी लुणावा के सान्निध्य में यज्ञ किया गया।यजमान जितेश व्यास व रिंकू व्यास ने श्रीसूक्त मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ में आहुति प्रदान की।दोपहर को श्रीमाली ब्राह्मण समाज व सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में समाज के सर्वांगीण विकास, महालक्ष्मी माता के मंदिर जीर्णोद्धार व सामाजिक कुरीतियों पर रोकथाम एवं आगामी वर्ष महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव मनाने पर विचार विमर्श किया गया।
देर शाम को पुजारी इन्दरदास वैष्णव ने समाज बंधुओं व ग्रामवासियों की मौजूदगी में आरती की गई।समाज बंधुओं व ग्रामवासियों ने महालक्ष्मी माता की पूजा अर्चना कर दर्शन कर शीश नवाकर परिवार की खुशहाली की मंगलकामना की।प्रसादी का वितरण किया गया।इस अवसर पर तारादेवी, रघुवरदयाल,अध्यक्ष प्रवीण व्यास,प्रकाश व्यास, हितेश व्यास,आयुषी, नंदिनी, सीमा, लिशा, कैलाश, राजेन्द्रकुमार, घीसुलाल, अशोक दवे, जितेश, रिंकू, सुभाष ओझा आदि मौजूद थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





