सांसद लाल जी वर्मा को कई मुद्दों को लेकर मांग पत्र देती सभासद आरती जयसवाल
दिलासीगंज अंत्येष्टि स्थल पर विद्युतीकरण एवं गोसाईगंज कोतवाली में फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मांग को लेकर सभासद आरती जयसवाल ने अंबेडकरनगर सांसद को सौपा ज्ञापन
अयोध्या l
गोसाईगंज नगर पंचायत क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की स्थापना तथा कोतवाली परिसर में फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी खड़ी करने व दिलासीगंज शमशान घाट पर विद्युतीकरण कराने एवं सोलर पैनल लगाए जाने के साथ साथ गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर कैफियत एक्स0 ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कराए जाने की मांग को लेकर गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति(रजि0)की अध्यक्ष श्रीमती आरती जयसवाल रविवार को बजरंग समिति के अध्यक्ष अशोक मोदनवाल के साथ अंबेडकर नगर के सांसद लाल जी वर्मा से मोहद्दीपुर गांव स्थित उनके आवास पर मिली तथा जनहित में उपरोक्त मांगों को पूर्ण कराए जाने के लिए जमकर पैरवी की।सांसद श्री वर्मा को दिए गए मांग पत्र में सभासद श्रीमती जायसवाल ने दर्शाया है कि गोसाईगंज विस0 मुख्यालय स्थित गोसाईगंज नगर पंचायत क्षेत्र में अग्नि समन केंद्र की स्थापना तथा ग्रामीण एवं बाजार क्षेत्र में आए दिन होने वाली आग़जनी की घटनाओ को रोकने एवं गोसाईगंज कोतवाली परिसर में अबिलंब फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी खड़ी किए जाने के साथ ही दिलासीगंज शवदाह स्थल पर विद्युतीकरण एवं सोलर पैनल लगाए जाने की मांग इसके पहले भी उनके द्वारा कई बार पत्र देकर की गई लेकिन कारवाई आज भी शून्य है।सांसद श्री वर्मा ने सभासद श्री मती जायसवाल को बताया कि गोसाईगंज कस्बे में अग्निशमन केंद्र की स्थापना एवं कोतवाली परिसर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी करने को लेकर बीते साल मा0 मुख्यमंत्री उप्र0 सरकार को पत्र उन्होंने लिखा था। सांसद निधि का पैसा समाप्त होने के कारण दिलासीगंज शमशान घाट का विद्युतीकरण नहीं कराया जा सका। लेकिन इस बार जैसे ही निधि का बजट आयेगा वैसे ही सबसे पहले दिलासी गंज शमशान घाट पर विद्युतीकरण एवं सोलर पैनल लगाए जाने का कार्य करा दिया जाएगा।इस दौरान बजरंग समिति के अध्यक्ष अशोक मोदनवाल,दिनेश कुमार जायसवाल पत्रकार मौजूद रहे l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





