बारावफात और 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के जुलूस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर।

SHARE:

बारावफात और 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के जुलूस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर।

चित्तौड़गढ़- नरेन्द्र सेठिया

चित्तौड़गढ़ में आगामी 5 सितंबर को निकलने वाले बारावफात और 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के जुलूस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। जिला कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने आज गोल प्याऊ से लेकर गांधी चौक, सदर बाजार और पुराना कपड़ा बाजार तक पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने अधिकारियों को साफ सफाई, बिजली व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग मिलकर समन्वय से काम करें। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र सिंह मेघवाल, एएसपी सरिता सिंह, उपखंड अधिकारी बिनू देवल, बिजली विभाग के सहायक अभियंता परमेंद्र चौधरी और नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बाइट-आलोक रंजन, जिला कलेक्टर, चित्तौड़गढ़
बाइट-मनीष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, चित्तौड़गढ़

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment