भजन संध्या में भजनों की धुन पर झूमे श्रोता,
रातभर चली भजन संध्या।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भजन संध्या में भजनों की धुन पर झूमे श्रोता,
रातभर चली भजन संध्या
चितौडगढ जिलें के सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेले के मुख्य दिवस जलझूलनी एकादशी को बाईपास रोड वाले मंच पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, श्रवण सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों व मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, बोर्ड सदस्य मिठ्ठू लाल जाट, किशनलाल अहीर, हरिराम गाडरी, रामलाल गुर्जर, पवन तिवारी, मंदिर मंडल सीईओ प्रभा गौतम, मेला मजिस्ट्रेट रविन्द्र मेघवाल ने भगवान श्री सांवलिया सेठ की छवि के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया तथा मंदिर मंडल के पदाधिकारियों ने अतिथियों को उपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने सभी कलाकारों को उपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट कर स्वागत किया। बॉलीवुड प्लेबेक सिंगर ऋचा शर्मा ने गणपति वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ किया। ऋचा शर्मा ने शिव कैलाश के वासी….हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोंवाली….. सोनिया वे राजणा वे…….समझ गई में समझ गई……. जिन्दगी में कोई आए ना रब्बा…….माही वे मोहब्बता सजदा वे……..आजा तेनु अखियां उडिक दिया……. सहित कई भजन व फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। भजन संध्या की दूसरी पारी में प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार हेमंत बृजवासी ने किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए……. जुबां पे राधा राधा नाम हो जाए…….जुलम कर डार्यो……..सितम कर डार्यो…… कैसे आऊं रे सांवरिया थारी बृज नगरी……दिवान राधे का मुरली वाला श्याम सहित कई भजन प्रस्तुत किए। जिनपर पर श्रोताओं से भरा पुरा पांडाल झूम उठा। इस भजन संध्या में शेष रात्रि में प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार गोकुल शर्मा ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के विभिन्न भजन प्रस्तुत किए। गोकुल शर्मा के विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी जिनपर श्रोताओं से भरा हुआ पांडाल झूम उठा व नृत्य किया। भजन गायिका त्रिशा सुथार ने भी विभिन्न भजन प्रस्तुत किए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





