अयोध्या में समाजसेवी हनुमान सोनी की निस्वार्थ सेवा।

SHARE:

अयोध्या में समाजसेवी हनुमान सोनी की निस्वार्थ सेवा।

संजय यादव,अयोध्या,

धर्म की धरती और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी, में समाजसेवी हनुमान सोनी गरीब, बेसहारा और लावारिस व्यक्तियों की सेवा निस्वार्थ भाव से करते चले आ रहे हैं।

समाजसेवी हनुमान सोनी ने बताया, “मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। हर नर में नारायण का रूप दिखाई देता है।” उन्होंने कहा, “हालात और परिस्थितियों का मारा व्यक्ति समाज में अपेक्षित निगाह से देखा जाता है, इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है, परंतु मेरे रहते ऐसे व्यक्तियों की सेवा निरंतर होती रहेगी।”

हनुमान सोनी की टीम गरीबों को भोजन, वस्त्र और दवा की व्यवस्था निशुल्क करती है। वे बताते हैं कि उनकी टीम ऐसे व्यक्तियों को जहां देखती है, पहले उसका नहला-धुला कर, बाल कटा कर और नए कपड़े पहना कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करती है।

समाजसेवी हनुमान सोनी के साथ रमेश कुमार चौधरी, रमेश चंद्र शर्मा और प्रियांशु शर्मा भी इस निस्वार्थ कार्य में सहयोग करते हैं। वे प्रत्येक मंगलवार को अपनी टीम के साथ रामनगरी अयोध्या में भ्रमण कर लोगों की सेवा और मदद करते हैं।

हनुमान सोनी बताते हैं कि ईश्वर ने जितना भी दिया है, सब ईश्वर का ही है और ईश्वर के प्रेरणा से यह कार्य पिछले कई वर्षों से निरंतर चल आ रहा है। उनकी टीम गोसाईगंज क्षेत्र में गरीब लड़कियों की शादी में मदद, घुमंतू बीमार पशुओं के लिए दवा और गरीबों के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment