कर संबंधी विसंगतियों को दूर करने के लिए आज से लगेगा शिविर।
अयोध्या।
नगर निगम तीन सितंबर से वार्ड वार शिविर लगाकर कर संबंधी विसंगतियों को दूर करेगा। इस दौरान कर में छूट, गृह एवं जलकर का बिल सुधार कर बकाया धनराशि भी जमा की जाएगी।
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि महापौर के निर्देश पर कुल 18 शिविर लगाए जाएंगे, जिसके तहत प्रातः 11 से दो बजे तक समस्या का निस्तारण किया जाएगा। जन सामान्य के लिए बैठने एवं पेयजल की सुविधा का भी प्रबंध रहेगा। शिविर का प्रभारी निरीक्षक कर निरीक्षक जयप्रकाश को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि आगामी तीन सितंबर को पुरुषोत्तम नगर वार्ड का शिविर ब्रह्म बाबा स्थान पर प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। इसके अलावा चार सितम्बर को श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड का शिविर गुलाबनगर तिराहा पर, 09 सितम्बर को चौधरी चरण सिंह वार्ड का शिविर भिखापुर चौराहा, 10 को कौशलपुरी वार्ड का शिविर सुभद्रा लान, 11 को शिवनगर वार्ड का शिविर मऊ शिवाला शिवमंदिर के पास, 12 को लाला लाजपत राय नगर का शिविर शुभारम्भ मैरिज लान के बगल आयोजित किया जाएगा। आगामी 16 सितम्बर को कृष्णानगर का शिविर मशीनिया तिराहे पर मंदिर के पास, 18 को कर्पूरी ठाकुर वार्ड का शिविर सीएचसी मसौधा, 19 को पंडित दीनदयाल नगर का शिविर गोकुल रसोई के पास, 20 को महाराणा प्रताप वार्ड का शिविर पॉलिटेक्निक के पास, 23 को सरदार पटेलनगर वार्ड का शिविर पटेल भवन कालोनी, 24 को चित्रगुप्त नगर वार्ड का शिविर गुरुनानक स्कूल के पास, 25 को हनुमत नगर वार्ड का शिविर बालाजी हॉस्पिटल के पास लगाया जाएगा।
इसी प्रकार 26 तारीख को साकेत नगर का शिविर लाइफ लाइन हॉस्पिटल, 27 को अवैद्यनाथ वार्ड का शिविर शंकरगढ़ में आयोजित होगा, जबकि झलकारी बाई वार्ड का शिविर आचारी का सगरा पर सात अक्टूबर, दर्शननगर का शिविर आठ को सूर्य कुंड पर, दशरथ कुंड का शिविर नौ को आशिफबाग चौराहा पर आयोजित होगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





