राष्ट्र व्यापी अभियान के तहत साझा संकल्प कार्यक्रम।

SHARE:

“राष्ट्र व्यापी अभियान के तहत साझा संकल्प कार्यक्रम” अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान और निदेशक महोदय बीकानेर के आदेशानुसार

नरेन्द्र सेठिया,सितम्बर।

हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान”साझा संकल्प शिक्षक और विद्यार्थी कार्यक्रम प्रेरणा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भादसोड़ा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा चौराहा में प्रार्थना सभा में आयोजित किया गया।सत्य नारायण गर्ग अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भदेसर ने दोनों ही विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच संकल्प दिलाए। पहला,हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ,अनुशासित,हरित और प्रेरणास्पद बनाए रखेंगे।दूसरा, हम विद्यालय की संपत्ति,समय और संसाधनों को राष्ट्रधन मानते हुए उनका संरक्षण करेंगे और उनका विवेक पूर्ण उपयोग करेंगे।तीसरा,हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे जहां कोई भेदभाव नहीं होगा हम सभी समान भाव से सीखने सिखाने के पथ पर अग्रसर रहेंगे।चौथा,हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं,बल्कि चरित्र निर्माण,आत्मविकास और समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे।पांचवा, हम इस विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं,बल्कि संस्कार,सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे।हम यह दृढ़ संकल्प लेते हैं कि “हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है,हमारी आत्मा का अभिमान है, और राष्ट्र निर्माण का आधार है।”कार्यक्रम में ब्लॉक साक्षरता प्रभारी कमलेश शर्मा भादसोड़ा चौराहा विद्यालय के पिंकू कंवर राणावत और समस्त स्टॉफ तथा प्रेरणा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भादसोड़ा संचालक रमेश शर्मा और राकेश शर्मा तथा समस्त स्टॉफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।भदेसर ब्लॉक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में साझा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।ब्लॉक के सभी 214 विद्यालयों के 21698 विद्यार्थी और 1658 शिक्षकों ने साझा संकल्प लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment