पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या युवती के दूसरे प्रेमी राजीव यादव ने की थी।

SHARE:

अयोध्या में कैंट थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या युवती के दूसरे प्रेमी राजीव यादव ने की थी।

अयोध्या,संजय यादव

प्रारंभिक जांच में संदेह एक अन्य प्रेमी आलोक निषाद पर जताया जा रहा था। वही मामले का खुलासा एसएसपी डॉ गौरव ग्रोबर ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया है। हत्या के मामले की जानकारी मीडिया को दी। दरअसल, राजीव यादव ने पुलिस को गुमराह करने के लिए युवती के मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग आलोक निषाद के नंबर पर कर दी थी। इसी कारण हर कॉल आलोक निषाद के पास जाती रही और पुलिस कंफ्यूज होती रही। पुलिस को तब बड़ा सुराग मिला, जब घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ईंट के नीचे दबा युवती का मोबाइल बरामद हुआ। फोन ऑन था और कॉल फॉरवर्डिंग की सच्चाई उजागर हो गई। इसके बाद घटनास्थल से थोड़ी दूर एक बाग में राजीव यादव को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान उसने एक दरोगा की रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसके बाद राजीव ने पहले युवती से दुष्कर्म किया। फिर उसी के सलवार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उस पर हत्या और दुष्कर्म के गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment