सरयू पुल से कूदी महिला को जल पुलिस ने बचाया।
मेहर सिंह, नित्यानंद यादव और सुरेंद्र यादव की सूझबूझ से टली जानलेवा घटना
अयोध्या।पुराना सरयू पुल पर गुरुवार को एक महिला ने छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन जल पुलिस की सतर्कता से उसकी जान बच गई।जल पुलिस के जवान कांस्टेबल मेहर सिंह, नित्यानंद यादव और सुरेंद्र यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला ने अपना नाम निर्मला यादव पत्नी राहुल यादव बताया। वह फिलहाल फैजाबाद के आसपास अपना घर होने की बात कह रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 84





