प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा पर हो सख्त कार्रवाई: सिद्धार्थ श्रीवास्तव
अयोध्या।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की अयोध्या में कड़ी निंदा की गई। भाजपा अयोध्या मंडल के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा सार्वजनिक मंच से की गई भाषा न केवल शर्मनाक है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का भी उल्लंघन है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और पुलिस प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनजागरण अभियान और आंदोलन शुरू किया जाएगा। निंदा प्रस्ताव में मंडल मंत्री आशीष श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा, आईटी प्रभारी शुभम श्रीवास्तव, पार्षद अनूप श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 77





