जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

SHARE:

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भूमि विवाद, पेंशन, आवास समेत कई मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

अयोध्या। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दर्शन में भूमि विवाद, पेंशन, आवास, विद्युत, स्वास्थ्य एवं राजस्व संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेताया कि लापरवाही अथवा विलंब किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा। जनहित के कार्यों में गति और संवेदनशीलता आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की भावना मजबूत होती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment